Patna

बिहार में शक करने पर पत्नी से हुआ था विवाद तो 4-बच्चों को बांहों में पकड़कर ट्रेन के सामने कूदा पिता, सभी की मौत

पटना :लखीसराय.फरीदाबाद में मजदूर ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। युवक को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस वजह से झगड़े के बाद वो बच्चों को पार्क घुमाने के बहाने घर से निकला। उसने बच्चों को पहले कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खिलाया। इसके बाद दोपहर में दिल्ली जा रही ट्रेन के सामने उन्हें अपने बांहों में लेकर कूद गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान जमुई के मंझवे गांव निवासी मनोज महतो (45) और उसके बच्चे गोलू, कारू, छोटू, छोटका के रूप में हुई है। मनोज अपनी पत्नी प्रीति कुमारी और बच्चों के साथ हरियाणा के बल्ल्भगढ़ की सुभाष कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वहीं मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

 

मृतक का ससुराल लखीसराय के बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 तारतरा मोहल्ला में है। परिजनों ने बताया कि मनोज और प्रीति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मनोज पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। वह करीब सात दिन पहले ही परिवार के साथ बल्लभगढ़ गया था। परिवार आर्थिक तंगी और तनाव में जी रहा था।

 

ट्रेन की आवाज सुनकर बच्चे भागने लगे

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनोज को अपनी पत्नी पर शक था। इसी वजह से दोनों में सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद मनोज ने बच्चों को पार्क घुमाने के लिए बहाना बनाया। वो उन्हें लेकर घर से निकल गया। दोपहर में बच्चों को लेकर स्टेशन गया और पटरी के पास खड़ा हो गया।

 

पिता समेत 5 की मौके पर मौत

 

ट्रेन की आवाज सुनते ही बच्चे बचने की कोशिश करने लगे। लेकिन मनोज ने उन्हें अपनी बांहों में कसकर पकड़ लिया और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे पांचों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस दुखद घटना की वजहों का पता लगाने में जुटी है।लोगों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने ध्यान दिया होता, तो यह परिवार इस कदर टूटता नहीं। हरियाणा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!