BegusaraiPatna

बरौनी स्टेशन पर लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर से 107.490 लीटर शराब जब्त

बेगूसराय।बरौनी।नियमित जांच के दौरान बरौनी एएलटीएफ-3 की टीम ने बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 03 पर से लावारिस अवस्था में 107.490 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब को प्लेटफार्म तक लाने वाले की पहचान नहीं हो पाने के कारण अज्ञात लोगों पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज करवाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बरौनी एएलटीएफ-3 की टीम के प्रभारी ने बताया कि टीम के सदस्यों द्वारा लगातार चलाई जा रही जांच अभियान के दौरान बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 03 पर लावारिस अवस्था में नीला एवं काले रंग का तीन बैग पाया गया।जिसके जांच के दौरान उसमे शराब भरी पड़ी थी। जिसकी कुल मात्रा 107.490 लीटर थी। जिसे जीआरपी के हवाले कर दिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!