Patna

सास-दामाद के बीच अवैध संबंध का बेटी ने किया विरोध:विवाद के बाद जमकर मारपीट

पटना.जमुई में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में एक महिला ने अपनी मां और पति पर अवैध संबंध का आरोप लगाया है। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पति और मां के बीच अवैध संबंध के आरोप

 

पीड़ित महिला गुलफसा खातून ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले सोनो प्रखंड के बाबूडीह निवासी मोहम्मद चांद के साथ हुई थी। शुरुआती सालों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों पहले उसे अपने पति और मां फिरोजा खातून के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिली।

 

पहले बढ़ा विवाद, फिर हाथापाई

 

गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना में एक पक्ष से गुलफसा खातून, उनके पिता मोहम्मद यूसुफ और मोहम्मद साबिर, जबकि दूसरे पक्ष से फरजाना खातून और मोहम्मद एजाज घायल हो गए।

 

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

 

सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लक्ष्मीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से मारपीट की शिकायत मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!