PatnaSamastipur

ट्रेन में पति से कहा- बाथरूम से आती हूं,फिर मोबाइल हो गया ऑफ,समस्तीपुर स्टेशन से गायब हुई नई नवेली दुल्हन ट्रेन

समस्तीपुर स्टेशन से एक नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई।पिछले महीने शादी हुई और अब नई नवेली दुल्हन चलती ट्रेन से गायब होने की शिकायत पति ने किया है। महिला पति से बाथरूम जाने की बात कह निकली और काफी देर होने पर ज़ब पति ने कॉल किया तो मोबाइल ऑफ बताने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पति ने रेलवे थाना में आवेदन देकर किया शिकायत

पति के साथ ससुराल जा रही नव विवाहिता अचानक ट्रेन से गायब हो गई। यह खबर लोगो को आश्चर्य लग रही है,लेकिन इस बात की पुष्टि खुद महिला के पति ने थाने में आवेदन देते हुए की है।पति का कहना है कि मात्र 40 दिन पहले उसकी शादी हुई थी और आज उसकी दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई है। दुल्हन का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है।

नवविवाहिता ट्रेन से लापता

समस्तीपुर से सटे बेगूसराय जिला के तेघरा से दरभंगा जिला के लहेरियासराय सराय आ रही नवविवाहिता ट्रेन से लापता हो गई है। इस मामले को लेकर महिला के पति सुमित कुमार ने दरभंगा रेल थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। सुमित ने बताया कि 18 मई 2025 को ही आंचल कुमारी की शादी बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी।
वह 28 जुन को अपनी पत्नी के साथ हावड़ा जयनगर ट्रेन से दरभंगा आ रहा था। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर आंचल ने बाथरूम जाने की बात कहकर गई। इस दौरान उसे नींद लग गई। जब उसकी नींद खुली तो पत्नी सीट पर नही थी.तब तक ट्रेन समस्तीपुर से खुलकर लहेरियासराय स्टेशन तक पहुँच गई,फिर भी आंचल अपने सीट तक नही पहुँची। इस दौरान सुमित ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर काफी फोन किया लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।

मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताया

फिर सुमित ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन पूरी ट्रेन में आंचल कहीं नहीं मिली। इस दौरान सुमित ने आँचल के मोबाइल पर कई बार कॉल भी किया, लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।थक हारकर सुमित ने घटना की जानकारी अपने घर व ससुरालवालों की दी। ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों ने भी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर उन्होंने रेल थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

40 दिन पहले ही दोनों की शादी हुई

दुल्हन की मां प्रभा देवी ने बताया कि 18 मई 2025 को ही आंचल कुमारी की शादी बेगूसराय के तेघड़ा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पिता को हार्ट अटैक आया था, जिन्हें देखने के लिए बेटी और दामाद तेघड़ा से लहेरिया सराय आ रहे थे। इस संबंध में दरभंगा जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें अभी कोई आवेदन नहीं मिला है।आवेदन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।वही सुमित ने बताया की आवेदन रेलवे थाना को दे दिये है।
रिपोर्टर :कुणाल गुप्ता

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!