Samastipur

समस्तीपुर में पति बोला-पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मुझे पीटा:कहती है किसी और से प्यार करती हूं,की थी लव मैरिज

समस्तीपुर.मेरी पत्नी तीन बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन मेरी सास ने उसका अबॉर्शन करा दिया। पत्नी का कहना है कि मैं किसी और से प्यार करती हूं, तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। वो कहती है कि छह साल का जो बेटा है, वो भी तुम्हारा नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल, रोहित पर दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है। केस उसकी पत्नी की ओर से दर्ज किया गया है। इसी सिलसिले में रोहित बुधवार को फैमिली कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचा था, जहां कोर्ट के गेट पर उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की।साथ ही उसके अपहरण की भी कोशिश की गई। हालांकि, किसी तरह वहां से भागकर रोहित ने अपनी जान बचाई। रोहित फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है।

 

दहेज उत्पीड़न केस में पेशी के लिए पहुंचा था रोहित

 

रोहित ने बताया, ‘पत्नी ने 8 साल से मेरे ऊपर झूठा मुकदमा किया हुआ है। आज कोर्ट में मेरी पेशी थी। पेशी के बाद जैसे ही मैं कोर्ट कैंपस से बाहर निकला, मेरी पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पिस्टल के बट से मेरे सिर पर हमला कर दिया।”जबरन मुझे बाइक पर बैठा कर किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह मैंने खुद को बचाया और कोर्ट कैंपस के अंदर चला गया। मेरी पत्नी के साथ 10 अज्ञात लड़के थे। पत्नी की मां, पिता, भाई और उसका बॉयफ्रेंड भी था।

 

पीड़ित ने बताया-

मेरी पत्नी कर्पूरी ग्राम के राम किशनगंज की रहने वाली है। सुरेश साह की बेटी अन्नु कुमारी से मेरी शादी 21 अप्रैल 2017 को शादी हुई थी। शादी के पहले से ही उसका किसी से अफेयर था।

 

2018 में केस दर्ज किया गया

 

रोहित ने बताया, ‘शादी के एक साल बाद हम दोनों को एक बेटा हुआ, जो अब 6 साल का है। बेटे के जन्म के बाद से ही हम दोनों के बीच छोटी-छोटी बात को लेकर लड़ाई होने लगी।’

 

‘2018 में पत्नी अन्नु ने मुझ पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। हालांकि कुछ दिन बाद ही दोनों में समझौता हो गया था, लेकिन फिर से उस केस में गवाही शुरू हो गई। जिसके बाद बात बढ़ गई।’इस मामले में लगातार कोर्ट से तारीख मिलने के बाद मैं कोर्ट आने लगा। आज भी उसी केस में कोर्ट पहुंचा था, लेकिन मेरी पत्नी और उसके घरवाले कुछ लड़कों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे।’

 

पीड़ित के वकील बोले- आरोपी पक्ष ने कोर्ट में ही दी थी धमकी

 

पीड़ित रोहित के वकील संजय कुमार बबलू ने बताया, ‘रोहित मेरा क्लाइंट है। SGDM कोर्ट में बुधवार को रोहित की पेशी थी। धारा 498 का मामला है। इस मुकदमे में 2018 में सुलह भी हो गया था। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष रोहित पेश भी हुए, वहां इनका बयान भी दर्ज कराया गया।वकील ने बताया, ‘हम लोगों ने विपक्ष के लोगों से कहा- ‘शांति से मामले का निपटारा कर लो। इसके बाद विपक्ष के लोगों ने रोहित पर हमला कर दिया। हमले के बाद रोहित नगर थाना गए और फिर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।’

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया, ‘कोर्ट गेट के पास मारपीट की घटना सामने आई है। जख्मी ने अपनी ही पत्नी, सास-ससुर और साले पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित का बयान लिया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!