Patna

बिहार में मुखिया एंव वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को मारी गोली:श्राद्ध भोज से लौट रहे थे, मौत

पटना.लखीसराय में मंगलवार रात बदमाशों ने बलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार उर्फ डोमू सिंह और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों देर रात श्राद्ध भोज से लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। मुखिया को 6 और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को 2 गोलियां लगी।गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की मौत हो चुकी थी।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची है। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।हालांकि, गोली क्यों मारी गई और किसने मारी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। परिवार की ओर से थाने में कोई आवेदन अभी तक नहीं दिया गया है।

 

 

अपराधियों ने 24-25 राउंड फायरिंग की

 

ग्रामीणों ने बताया, ‘मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि भोज स्थल से 20-30 मीटर दूर ही गए थे। तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने करीब 24-25 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो गए।’स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर मणि भूषण ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

मुखिया को 6 गोलियां लगी थी

 

डॉक्टर मणि भूषण ने बताया कि ‘मुखिया के शरीर में पांच से छह गोली लगी थीं। वार्ड प्रतिनिधि को दो गोली लगी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी।’

 

गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस बल तैनात

 

घटना की सूचना मिलने के बाद लखीसराय SP अजय कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया, ‘अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।’

 

वहीं, घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है.ग्रामीणों ने बताया, ‘घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी, लेकिन पुलिस सही समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इससे अपराधियों को भागने का मौका मिल गया।’

 

शिकायत के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

 

लखीसराय SP अजय कुमार ने बताया, ‘दोनों लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसमें एक मुखिया और दूसरा वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हैं। पुलिस मामले की जांच करने के साथ साथ अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!