मंदिर में हमारी शादी हुई, कई बार रिलेशन बनाया,एक बार जहर खा चुकी हूं, फिर खा लूंगी, FIR
समस्तीपुर में लव मैरिज के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने जहर खा लिया। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। इस मामले में हलई थाने में पीड़िता की मां ने FIR दर्ज कराई है। बयान दर्ज होने के बाद लड़की को पुलिस ने रिमांड होम में भेज दिया है।
इधर सोशल मीडिया पर शादी का फोटो-वीडियो तेज से वायरल हो रहा है। दोनों पटोरी महादेव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की(15) मैट्रिक में पढ़ती है। गुलशन कुमार(18) से पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा है। दोनों के घर की दूसरी 100 मीटर होगी।
शादी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लड़की ने बताया, ‘हमलोग अपनी मर्जी से घर से भागे थे। पटोरी महादेव मंदिर में शादी कर ली। साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो भी है। कई बार उसने रिलेशन बनाया। अब बोल रहा है कि नहीं रखेंगे। एक बार मैंने जहर खा लिया। अगर नहीं रखेगा तो फिर से जहर खाकर सो जाऊंगी।’
4 जून को महादेव मंदिर में हमारी शादी हुई। शादी के बाद गुलशन के फुआ के बगीचे में छिपकर रात भर रही। दूसरे दिन बिद्यापति स्टेशन से दूसरे प्रदेश जाने के लिए ट्रेन पकड़ी। पटना से आगे बढ़ने पर गुलशन के पिता ने फोन किया। उन्होंने अपने बेटे से कहा कि अब शादी कर ही लिए हो तो घर लौट आओ। अच्छे से रखेंगे।
पीड़िता ने आगे कहा, ‘गुलशन अपने पिता की बातों में आ गया। बीच रास्ते से हम दोनों पटना लौट गए। एक दिन पटना में रहकर 7 जून को वापस मोहिउद्दीन नगर पहुंची। जहां उसने अपने रिश्तेदार के यहां मुझे रखा। अगले दिन वो अपने मामा के घर ले गया। जहां हम दोनों एक ही कमरे में रूके।9 जून को मुझे लेकर हलई स्थित अपने घर पर पहुंचा। गुलशन के पिता अशोक राम ने घर में रखने से साफ मना कर दिया। वो अपने पिता की बातों में आ चुका था। कहने लगा कि तुम मेरे घर से जाओ। लेकिन मैं जाना नहीं चाह रही थी। कुछ देर बाद वहां निकलकर मेडिकल शॉप से नशीली दवा खरीदकर खा ली। हर हाल में उसी के साथ रहूंगी।
छानबीन में जुटी पुलिस
इस संबंध में हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लड़के वालों ने लड़की को रखने से इनकार कर दिया था। जिस कारण लड़की को रिमांड होम भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
