Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार पिता – पुत्र को हाइवा ने रौंदा,दोनों की हुई दर्दनाक मौत, एन एच 28 जाम

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया रेलवे गुमती के समीप एन एच 28 पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार पिता पुत्र को एक हाइवा ने रौंद दिया.इस घटना में पिता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.जबकि इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान पुत्र ने दम तोड़ दिया.मृतक की पहचान दलसिंहसराय के कमरांव पंचायत के महनैया वार्ड दो निवासी मो. इनामल हक (55) और पुत्र मो. इरशाद आलम (35) के रूप में की गई है.

 

मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम।

 

घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने हाइवा लेकर भाग रहे हाइवा को पकड़ लिया. वही चालक भागने में सफल रहा. इधर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 सड़क रेलवे गुमती के पास जाम कर दिया.सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया एंव सड़क जाम हटवाया.पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

 

 

बाप बेटे शादी समारोह में भोज खाने जा रहे थे

 

घटना को लेकर स्वजनों ने बताया जाता है दोनों पिता पुत्र अपनी बाइक से अपने रिश्तेदार मुसरीघरीरी में शादी समारोह में भोज खाने जा रहे थे.इसी दौरान जैसे ही गुमती पार कर दोनों एनएच 28 सड़क पर पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार में आरही हाइवा ने दोनों को रौंद दिया.गाड़ी चकनाचूर हो गया.घटना स्थल पर ही पिता तथा इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई.ग्रामीणों ने बताया मृतक इरशाद शादी शुदा है.वह मुंबई में कमाकर परिवार का भरण पोषण करता था. बकरीद में घर आया था.वही उसके पिता व घर के अन्य सदस्यों का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी उठा रखा था.एक साथ पिता पुत्र की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में गम का माहौल था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!