Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:चयन प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन

दलसिंहसराय के आर.बी. कॉलेज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में विभूतिपुर स्पोर्ट्स एंड डिफेंस अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। चयनित खिलाड़ियों में राजन कुमार, श्याम कुमार, सुजीत कुमार और आशुतोष कुमार शामिल हैं,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिन्होंने विभिन्न ट्रैक इवेंट्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोच विकास कुमार ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, डायट गाइडेंस और मेंटल कंडीशनिंग उपलब्ध कराई जाती है।

 

 

उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और मार्गदर्शन मिलते ही वे बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!