Patna

बिहार में एक इंच जमीन के लिए चाचा की गोली मार कर किया हत्या

पटना.अथमलगोला. थाना क्षेत्र के चंदा गांव में जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में कई गयी है. आनन-फानन में अथमलगोला थाना की पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के छोटे पुत्र ने बताया कि मामूली जमीन का विवाद था और जब मृतक जितेंद्र यादव घर बना रहे थे तब उनके चचेरे भाई और चाचा घर बनाने से रोकते थे. वे कहते थे कि घर बनाने नहीं देंगे. वहीं एक अन्य स्थानीय पड़ोसी संजय यादव ने बताया कि मात्र एक इंच जमीन का विवाद था इसको लेकर भतीजे ने उसको गोली मार दी. इस पूरे मामले में छानबीन करने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़ 2 अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी. उन्हें घायल अवस्था में पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बख्तियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया

 

 

जहां अथमलगोला की पुलिस मौके पर मौजूद है. इस संबंध में फर्द बयान लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. अनुसंधान जारी है. इसमें जो अन्य संलिप्त व्यक्ति होंगे उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यही लग रहा है की योजना बना कर गोली मारी गयी है. आगे अनुसंधान करके उचित कार्रवाई की जायेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!