Patna

चाचा-चाची और पंडित तक निकले फर्जी,बिहार में लुटेरी दुल्हन शादी की सुबह पैसे लेकर फरार

बिहार में शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के एक युवक को सासाराम निवासी उसके कथित चाचा-चाची ने ही ढाई लाख रुपये का चूना लगा दिया. युवक को भरोसे में लेकर शादी तय कराई गई, लेकिन शादी के दिन ही दुल्हन फरार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही युवक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साजिशकर्ता चाची सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साजिश रची, फर्जी शादी के नाम पर पैसे लेकर भागे

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह पूरी शादी एक योजनाबद्ध ठगी थी, जिसमें लड़की भी शामिल थी. पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और दुल्हन समेत अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह ने इससे पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया हो सकता है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

 

 

 

एमपी के लड़के की करायी शादी, सुबह-सुबह लुटेरी दुल्हन फरार

दरअसल, पीड़ित युवक मध्यप्रदेश का रहने वाला है. जिसकी शादी मंगलवार की रात को हुई. शादी की अगली सुबह ही दुल्हन ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गयी तो सबके होश उड़ गए. पुलिस के पास दूल्हे ने शिकायत की तो दुल्हन की फर्जी चाची को पकड़ा गया. उसके बेटे के पास से एक लाख रुपए भी बरामद हुए.

 

बोले डीएसपी…

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने इस मामले को लेकर बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना क्षेत्र के बधरेटा गांव के मोनूराम शिवहरे ने शिकायत दर्ज करायी है. एक लड़की से शादी कराने का झांसा देकर उससे 2.55 लाख रुपए ठगे गए हैं, ऐसा आरोप है. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि तकिया मुहल्ला के संतोष पासवान की पत्नी पिंकी कुमारी ने शादी कराने के नाम पर मोनूराम को बुलाया था.

 

लड़की की फर्जी चाची बनाया, ऐसे लगाया चूना…

पुलिस ने बताया कि पिंकी कुमारी ने शादी की रकम 2.55 लाख तय की. जिसमें 1.70 लाख रुपए मोनूराम ने नकद और 85 हजार पिंकी को ऑनलाइन दिए. सासाराम शहर के गंगा होटल में 10 जून की रात को शादी करायी. उसके बाद पिंकी कुमार, कथित दुल्हन, उसकी चाची, पंडित आदि फरार हो गए. जिस युवती का परिचय लड़की की चाची बोलकर मोनूराम को कराया गया था वो रोहतास के परसथुआं थाना क्षेत्र के बैरी बांध गांव की 50 वर्षीया राजमुनी कुंवर थी. उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी…

राजमुनी कुंवर के बेटे प्रिंस कुमार ने पुलिस को बताया कि 50 हजार रुपए मोनुराम के भाई के खाते में भेज दिए हैं. डीएसपी ने बताया कि होटल गंगा के मालिक को भी इस कांड में नामजद किया गया है. कथित तौर पर शादी रचाने वाली फर्जी लड़की, फर्जी चाचा और अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!