समस्तीपुर रेलवे जंक्शन से आठ बाल मजदूर को किया गया रेस्क्यू
समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर रेल पुलिस और प्रयास संस्था के सदस्यों की सहयोग से आठ बाल मजदूरी करने जा रहे बच्चों को मुक्त कराया गया।हालांकि बच्चों को साथ में ले जा रहे ठीकेदार पुलिस को देख कर फरार हो गया।बताया जा रहा है कि समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर रेड एंड रेस्क्यू का कार्यक्रम चलाया जा रहा था।इसी दौरान प्रयास संस्था के सोनेलाल ठाकुर ,जीआरपी और आफ स्टाफ के सहयोग से समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आठ बच्चा बैठा हुआ था। पूछने पर बताया सभी को पंजाब मजदूरी के लिए ले जा रहा था ,उसे पकड़ लिया गया। सभी बच्चों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया।
सहरसा से ले जाया जा रहा था पंजाब
प्रेस से बातचीत करते हुए प्रयास संस्था के सदस्य सोनेलाल ठाकुर का बताना है कि आठ बच्चे को समस्तीपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक से रेस्क्यू किया गया है ।जिसे पंजाब पानीपत वन के लिए ले जाया जा रहा था। यह सभी बच्चे सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके परिजनों को सूचना दी गई ।
गांव के चाचा ने बहला फुसला कर ले जा रहे थे
प्रयास संस्था के सदस्य का बताना है कि यह सभी बच्चे को गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाले व्यक्ति के द्वारा ले जाया जा रहा था।जब बच्चे से पूछताछ किया गया तो उसी दौरान वह भीड़ का फायदा उठा फरार हो गया।यह सभी बच्चों को समस्तीपुर बाल कल्याण समिति में आवासित किया जाएगा कानूनी प्रक्रिया के बाद इसे प्रयास संस्था में प्रस्तुत किया जाएगा।
कुणाल गुप्ता।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
