Begusarai

मनी लाउंड्रिंग के मामले में ईडी की मंसूरचक के दो घरों में 11 घंटे तक रेड,ऑनलाइन गेमिंग कारोबार से जुड़ा मामला

बेगूसराय.मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड 13 में अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम ने दो ठिकानों पर छापा मारा। आठ से दस गाड़ियों में ईडी अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में मंगलवार की सुबह चार बजे के आस पास ही समसा गांव के आस पास आ गई थी और लोकेशन ट्रेस कर झप्पू साह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ राजा और उसके पड़ोसी स्व पंकज ठाकुर के पुत्र अविनाश के घरों पर एक साथ आ धमकी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारी कभी कभार मोबाइल पर बात करते बाहर आ जा रहे थे लेकिन सुबह से ही बाहर खड़े मीडिया कर्मियों को कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। छापेमारी खत्म होने के बाद अविनाश ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप एवीएटर से जुड़े मामले में अधिकारियों ने मुझसे पूछताछ की है।बताया जाता है कि अविनाश का भांजा सोनू ठाकुर पर मनी लाउंड्रिंग का मामला बना है। उसका पैतृक घर समस्तीपुर जिले के मोरवा ताजपुर है।

 

 

सोनू करीब दो साल दुबई में भी रहा है और ऑनलाइन गेमिंग कारोबार से वो जुड़ा है। सोनू अपने ननिहाल समसा आते जाते रहता था और उसके संपर्क में रजनीश व अविनाश के अलावा कई अन्य युवक भी थे। सोनू की शादी इसी समसा में ही नवीन ठाकुर की पुत्री से हुई है और सोनू जब भी समसा आता था तो अपने जानने वालों के बीच खूब पैसे खर्च करता था।

 

तलाशी शुरू करने से पहले ईडी ने कहा हमारी भी तलाशी ले लो तलाशी शुरू करने से पहले अधिकारियों ने अपनी व्यक्तिगत तलाशी की पेशकश की, हालांकि रजनीश कुमार ने इसे अस्वीकार करते हुए ईडी के अधिकारियों को अपने घर की तलाशी करने की अनुमति दे दी। पीएनबी के अधिकारियों तथा ईडी के टीम द्वारा लगभग 11 घंटे की जांच पड़ताल तथा पूछताछ के बाद जांच टीम एक मात्र मोबाइल अपने साथ ले गई है। टीम ने रजनीश कुमार की रियल मी जीटी नियो 2 5 जी को जब्त किया है। बता दें कि रियल मी का उक्त मोबाइल की ऑनलाइन कीमत लगभग 23000 है। मिली जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान, आपत्तिजनक दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई और उन्हें जब्त कर लिया गया।

 

क्या है एवीएटर गेम एवीएटर गेम दिखने में साधारण सा ऑनलाइन गेम है। यह युवाओं को मिनटों में मालामाल करने का सपना दिखाता है। लेकिन हकीकत में यह एक खतरनाक जुए का खेल है, एवीएटर एक मल्टी प्लेयर ऑनलाइन गेम है जिसमें एक विमान उड़ता है और जैसे-जैसे वह ऊपर जाता है, एक मल्टी प्लेयर (जैसे 1.10x, 2.00x, 10.00x) बढ़ता रहता है। खिलाड़ी को तय करना होता है कि कब पैसे “कैशआउट” किए जाएं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!