Patna

चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को उड़ाया,अटल पथ पर महिला सिपाही की मौत

पटना में बुधवार रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दाैरान स्कार्पियो ने 3 पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। घटना एसकेपुरी थाना इलाके में रात 12:30 बजे की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दीघा की ओर से 90 किलाेमीटर की रफ्तार से आ रही स्कार्पियो के धक्के से SI दीपक कुमार, ASI अवधेश और महिला सिपाही कोमल हवा में उछल कर दूर गिर गए। घटना में स्कार्पियो चालक अशेोक भी घायल हो गया।

 

बुधवार की रात काे हुई इस घटना से घायल चारों काे पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। जहां महिला सिपाही कोमल की माैत हाे गई थी। कोमल नालंदा जिला की रहने वाली थी।

 

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पुलिस चेकिंग कर रही है। एक स्कॉर्पियो को रोककर पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान तेज रफ्तार दूसरी स्कॉर्पियो ने पुलिस वालों को टक्कर मार दी।

 

 

पुलिस ने दो स्कार्पियो जब्त की है। दो काे गिरफ्तार किया है। जिस गाड़ी ने पुलिस कर्मियों काे रौंदा, उस पर भाजपा का झंडा लगा था।

 

सूचना के बाद SSP अवकाश कुमार माैके पर पहुंचे। बताया कि दाे काे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

 

SSP अवकाश कुमार ने बताया कि ‘रात 10:30 से 12:30 तक राजधानी सहित सभी जिलों में वाहन चेकिंग लगाई गई थी। अटल पथ पर SK पूरी थाने के द्वारा बैरिकेडिंग कर चेकिंग की जा रही थी।’

 

‘इस दौरान तेज रफ्तार ने स्कॉर्पियो ने चेकिंग हो रहे कार में टक्कर मारी। इसके कारण कार की चेकिंग कर रहे 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाज जारी है। ड्राइवर फरार है। कार्रवाई की जा रही है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!