दूसरी बार सस्पेंड किए गए डीएसपी रंजीत कुमार रजक:परीक्षा में धांधली के आरोपी
पटना.गृह विभाग ने डीएसपी रंजीत कुमार रजक के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें दूसरी बार सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन के दौरान उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान देने का निर्देश दिया गया है। 2012 में हुए जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में धांधली और भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में उनके ऊपर गंभीर आरोप है।इसमें सरकार ने उनसे जवाब मांगा था। लेकिन, उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिए जाने के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। सोमवार को गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
2014 में ही दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
करीब 10 सालों से रंजीत कुमार रजक बिहार पुलिस की नौकरी में है। उससे पहले ये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में PO थे। इनकी पोस्टिंग गुवाहाटी में थी। साल 2012 में बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर की बहाली निकाली गई थी। इसके एग्जाम में धांधली हुई थी। इसके बाद STF ने कार्रवाई की थी।
जांच में डीएसपी रजक का नाम सामने आया था
जांच के क्रम में डीएसपी रंजीत कुमार रजक का नाम सामने आया था। उस वक्त पटना में ही शास्त्री नगर इलाके में रामराज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में रंजीत कुमार रजक रहा करते थे। STF ने वहीं छापेमारी की थी।इसके बाद EOU ने FIR नंबर 23/2012 दर्ज किया था। इस केस में EOU की तरफ से 30 जून 2014 को ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।2022 में हुई थी गिरफ्तारी2022 में 9 मई को BPSC 67वीं एग्जाम का पेपर लीक हुआ था।
(BSAP)-14 में थी पोस्टिंग
इस केस की जांच और कार्रवाई भी EOU ने की थी। इनकी जांच में डीएसपी रंजीत कुमार रजक का नाम सामने आया था। उस वक्त रंजीत की पोस्टिंग बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP)-14 में थी। पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में ही रहने के दरम्यान पहली बार गृह विभाग ने उन्हें सस्पेंड किया था।
दरअसल, इस केस की जांच करते हुए EOU की टीम ने जब गया के डेल्हा स्थित राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज प्रिंसिपल शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया। उससे हुई पूछताछ की और उसके मोबाइल को खंगाला था तब उसी क्रम में रंजीत कुमार रजक का नाम सामने आया था। शक्ति कुमार ने अपने मोबाइल से डीएसपी को एग्जाम के दिन ही क्वेश्चन पेपर का फोटो खींच कर भेजा था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
