Patna

ससुराल में मिली विवाहिता का शव,गला दबाकर हत्या का आरोप

“पटना.औरंगाबाद में विवाहिता की मौत हुई है। उसके ससुराल में उसकी लाश मिली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका मनीष गुप्ता की पत्नी जूली गुप्ता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतका के भाई ऋषि रंजन ने कहा कि बहन ने सुबह ही पिता के मोबाइल पर फोन कर कहा था कि मुझे यहां से ले चलिए, यह लोग मेरी जान ले लेंगे, लेकिन पिता बोले नया-नया में ऐसा होता है। वहीं रहो सब कुछ ठीक हो जाएगा। कुछ देर के बाद जब बहन के नंबर पर फोन लगाया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में जब हम लोग ओबरा स्थित उसके ससुराल पहुंचे तो उसका शव आंगन में पड़ा हुआ मिला। गले पर निशान भी मिले।

 

ससुराल वालों का कहना है कि महिला की तबीयत अचानक खराब हुई थी। उसे ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना

 

कार की डिमांड की जाती थी

 

दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी मृतका के पिता संतोष गुप्ता ने बताया कि शादी में अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दिया था। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा है। इसके कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट भी करते थे। कार की मांग करते थे। बेटी इसका विरोध करती थी।

 

मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मनीष का संबंध महिलाओं के साथ भी है। शादी के बाद जूली इसका विरोध करती थी। मामले का भंडाफोड़ नहीं हो इसके लिए उक्त लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। मृतका के पिता ने मनीष के अलावा उसके माता-पिता व बहन बहनोई को भी आरोपी बनाया है।

 

आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

 

मृतका के पिता संतोष गुप्ता के अनुसार जूली की शादी दिसंबर 2023 में ओबरा के बिंदू गुप्ता के बेटे मनीष गुप्ता उर्फ गोलू से हुई थी। मनीष का पिता ओबरा में निजी क्लिनिक चलाता है। जबकि मनीष फाइनेंस कंपनी में काम करता है।थानाध्यक्ष नीतीश कुमार और दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!