Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:देवी गौर प्रिया ने अपने मधुर आवाज से बांधा समा,यज्ञ स्थल पर श्रोतागण हुए विभोर  

दलसिंहसराय,प्रखंड के रामपुर जलालपुर बड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ कार्यक्रम सह शिवपुराण कथा वाचन में वृन्दावन से पधारे कथावाचक देवी गौर प्रिया ने ठाकुरबाड़ी परिसर में प्रथम दिन कथा का आरम्भ किया.कथावाचक के द्वारा कथा वाचन के क्रम में यह संदेश दिया गया कि सांसारिक कामना से मुक्त हो जहाँ भी कथा हो रही हो कथा श्रवण के लिए जरूर जाये क्योंकि भगवान आशुतोष अन्तर्यामी हैं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सबकी बातें स्वत: सुन लेंगे.कथा के माध्यम महादेव के सन्निकट जाने का प्रयास भक्तजन करे.इसी में जीव मात्र का कल्याण छिपा हुआ है.”कीर्तन कर ले जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है”जैसे अनेक भजनों पर श्रद्धालु जन झूम उठे.मौसम प्रतिकूल रहने के बाबजूद श्रोताओं की अच्छी खासी भीड़ यज्ञ स्थल पर उमड़ी.श्रोताओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी.

 

 

भक्तो ने देवी गौर प्रिया के कीर्तन के दौरान ताली बजाते हुए कथावाचक के सुर में सुर मिलाया.कथा में मुख्य रूप से सुमित भूषण चौधरी पूर्व मुखिया, अशोक कुमार चौधरी, संजय कुमार चौधरी, सुधीर चौधरी, कृष्ण मुरारी चौधरी, राम नरेश चौधरी, उमेश चौधरी सहित यज्ञ संचालन समिति के सभी सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!