DalsinghsaraiPatna

दलसिंहसराय:विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने हेतु छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर झा ने कहा कि पर्यावरण है, तो हम हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पर्यावरण का असंतुलित होते ही अनेकानेक समस्याएं हमारे सामने आ जाती हैं। समस्त जीव एवं चराचर जगत की रक्षा व सुरक्षा हेतु हमें पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने की भरसक कोशिश करनी चाहिए । पौधारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसा करके ही हम अपना, अपने समाज व राष्ट्र को स्वस्थ व सुरक्षित रख सकते हैं।

 

 

मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी कामिनी सिन्हा, मलय कुमार, शत्रुघ्न साह,प्रभात रंजन, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र सिंह, विजय कुमार, अंकित मिश्रा,पांचू राम, अमरनाथ शर्मा, सुधीर कुमार, रवीन्द्र कुमार, पूर्व छात्र अरुण कुमार, अनिल कुमार आदि, स्वयं सेवक शबनम प्रिया, अर्जुन कुमार, निशा कुमारी, सार्थक कुमार आदि ने पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलन की शपथ ली।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!