Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा के चतुर्थ दिन शिवलिंग को गाँव भ्रमण कराया गया

दलसिंहसराय,प्रखंड के रामपुर जलालपुर गाँव मे शिवशक्ति प्राण प्रतिष्ठा के चतुर्थ दिन शिवलिंग को गाँव भ्रमण कराया गया.भ्रमण मुख्य मंदिर से शुरू होकर माँ काली मंदिर ,तेल डिपो चौक ,टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चौक से होते हुए मंदिर में पहुँचा जहां मुख्य व्रती श्याम बाबू चौधरी,विजय कुमार चौधरी अपनी पत्नी के साथ पूजन व आरती करके भोलेनाथ बाबा को यज्ञ मंडप में रखे जहां पुनः मुख्य पुरोहित आचार्य इंद्र कांत झा,आचार्य दुर्गा दत्त झा,आचार्य सुमित झा,आचार्य लवकुश झा,आचार्य आदित्य झा द्वारा सयुक्त रूप से षोड्षोपचार पूजा कर हवन किया गया.आज प्राणप्रतिष्ठा व जलाभिषेक की जाएगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही देर शाम वृंदावन से आये कथावाचिका गौरप्रिया द्वारा कथा कही गयी.जिसमे भगवान शिव द्वारा कैलाश पुरी पर निवास की महत्ता,शिव विवाह व हिन्दू धर्म के विभिन्न नियमो की विस्तृत व्याख्या की गयी.कथा में सैकड़ो भक्त गण मौजूद थे.

 

 

महायज्ञ की शोभा बढाने हेतु मीना बाजार,मिक्की माउस,टॉवर झूला,ड्रेगन,नाव झूला,ब्रेक डांस इत्यादि की भी व्यवस्था की गयी है.कार्यक्रम में निर्वतमान मुखिया सुमित भूषण चौधरी,अशोक चौधरी,संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, उमेश प्रसाद चौधरी, कृष्ण मुरारी चौधरी,पप्पू चौधरी, सीताराम चौधरी,विजय चौधरी, अरविंद चौधरी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!