Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बुजुर्गों के बताए मार्ग पर चलकर ही हमसब का विकास हो सकता है

दलसिंहसराय,विश्व बुज़ुर्ग जागरूकता दिवस एवं फादर्स डे के अवसर पर सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति द्वारा शिव सेवा सदन सह डीएम हॉस्पिटल के सभागार में बुजुर्गो को सम्मानित करते हुए केक काटकर कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.रामसेवक प्रसाद तथा मंच संचालन डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मुख्य वक्ता सुखदेव महतो ने कहा कि बुजुर्गों के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास को नई दिशा दी जा सकती है.प्रो.डॉ.राजकुमार ने बुजुर्गों की सेवा से आयु,विद्या,यश और बल में वृद्धि की बात कही.वही अन्य वक्ताओ ने बुजुर्गो को सम्मान देने पर बल दिया.

 

 

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डी.एन. सिंह,सचिव लक्ष्मीनारायण महतो,संरक्षक डॉ.रामसेवक प्रसाद,कार्यकारी अध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा,सुधीर कुमार कुशवाहा,डॉ. अजीत कुमार, डॉ.आर. कुमार,डॉ.आर.एस.महतो,सुरेश कुशवाहा, राणा कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,श्याम कुमार कुशवाहा,गंगा प्रसाद सिंह,सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने भी अपना विचार साझा किया. समापन डॉ. डी.एन. सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!