Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:प्रभारी प्रधानाध्यापिका का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

दलसिंहसराय।प्रखंड क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुख्तियारपुर मे प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला सिन्हा का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रीना कुशवाहा ने किया.मुख अतिथि के रूप में आये दलसिंहसराय एसडीओ किशन कुमार,भभुआ एसडीएम विजय कुमार को मिथिला विधि विधान से स्वागत किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका उर्मिला सिन्हा के विदाई को लेकर जहाँ गम का माहौल था तो प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार ने पद ग्रहण किया जिसका सभी ने स्वागत किया.दोनों को विद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया. वही उर्मिला सिन्हा को विद्यालय के शिक्षक व छात्रों के द्वारा उपहार दिया गया.

 

 

वक्ताओ ने उर्मिला सिन्हा के कामो की तारीफ करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की.मौके पर विद्यालय के सियाराम महतो,राम नारायण महतो, प्रखंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार, शिक्षक उर्मिला कुमारी, नवीन कुमार,अर्चना कुमारी, नवीन शर्मा, सुषमा रानी,बबलू कुमार,लक्ष्मी कुमारी, कल्पना कुमारी,समाजसेवी सुधीर कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!