Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका मिला इंटर के छात्र का शव,जाँच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के बसढिया पंचायत के वार्ड 7 में एक घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका 18 वर्षीय छात्र का शव मिला.मृतक छात्र की पहचान इंटर छात्र बसढिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र ज्योति रंजन उर्फ छोटू (18) के रूप में हुई है.इसकी सूचना जैसे ही लोगों को मिली सनसनी फैल गई. वही इसकी सुचना पुलिस को दिया गया.सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.d

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों ने बताया कि ज्योति रंजन उर्फ छोटू इंटर सेकेंड ईयर का छात्र था.अपने घर में रहकर पढ़ाई करता था.जहां फांसी के फंदे पर उसका शव लटका मिला.पैर टुटा हुआ था.

 

 

अभी इसका पता नहीं चल पाया फांसी क्यों और कैसे लगाया है.परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में सबसे छोटा भाई था.वह गाँव में रहकर पढ़ाई करता था.वही मृतक के पिता ने बताया की उसकी माँ कल रात अपनी माँ के पास चली गई थी. वही रात्रि में भोजन करने के बाद वो अपने रूम में सोने चला गया और हम बाहर सो रहे थे.वही सुबह जब दरबाजा नही खोला तो छप्पर के उपर चढ़ कर अंदर गए तो देखा फंदे से लटका हुआ था.वही घर में मेरे अलावे कोई नहीं था.

 

 

मृतक के मामा ने बताया की किसी बाहरी व्यक्ति ने दुश्मनी में मेरे भांजे को मारकर लटका दिया है.पैर भी टुटा हुआ है. वही छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था.थाना अध्यक्ष मो इरसाद आलम ने बताया है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है.पुलिस पहुंचकर मामले की जाँच करते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.आवेदन मिलने पर आगे की करवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!