दलसिंहसराय:शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं का दल रवाना
दलसिंहसराय.छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ वास्तविक ज्ञान अर्जन हेतु स्थानीय ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल ब्लॉक रोड दलसिंहसराय के शिक्षकों के नेतृत्व में 60 सदस्यीय दल को दरभंगा रवाना किया गया जिसका उद्देश्य दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय तारामंडल स्थित विज्ञान प्रदर्शनी आदि से रुबरु करवाना है|
परिभ्रमण कार्यक्रम से पुर्व स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय झा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शैक्षणिक परिभ्रमण के उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया की शैक्षणिक परिभ्रमण वस्तुतः किताबी ज्ञान से जुड़ने के लिए अति आवश्यक है एवं इसका एक विस्तृत डायरी लेखन करना भी महत्वपूर्ण होगा.
छात्र-छात्राओं को शुभकामना देने के साथ उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सबों को विदा किया| कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के निदेशक डॉ विवेक दत्त ने आगत अतिथि का पाग़ बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया साथ हीं धन्यवाद ज्ञापन शोध अध्येता श्री प्रशांत कुमार ने किया इस कार्यक्रम में शिक्षक श्री दीपक कुमार गौतम कुमार एवं सोनम चौधरी सक्रिय रहे|
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
