Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवम उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

दलसिंहसराय।प्रखंड स्थित कृषि कार्यालय सभाकक्ष में शनिवार को शारदीय (खरीफ) महाभियान 2025 अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवम उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या सुनीता शर्मा द्वारा की गई.आये अथितियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया.मंच संचालन का कार्य कृषि कॉर्डिनेटर राणा कुमार ने किया.अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार किसानों को खरीफ फसलों के बीज प्राप्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रेरित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिला प्रशिक्षक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिभूषण कुमार ने किसानों को मिट्टी जांच के फायदे एवं खरीफ मक्का की उन्नत खेती की जानकारी बिस्तार से दी.कृषि कॉर्डिनेटर संजय कुमार हिमांशु द्वारा खरीफ फसलों में कीट एवम रोग व्याधि की समस्या तथा उसके निराकरण के उपायों की जानकारी विस्तार से दी. अभिषेक कुमार गुप्त ने कृषि एवं उधान विभाग की किसानों के जन कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

 

 

प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार पंचायतवार आवंटित खरीफ फसलों के किस्मों सहित लक्ष्य की जानकारी दी.प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ धान की उन्नत खेती विषय पर विस्तार से बताया.जिला परिषद सदस्या सुनीता शर्मा ने किसानों से विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की अपील किया.इस दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ज्योति आनंद, नवनियुक्त प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्वेता कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नवनीत कुमार एवं जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.मौके पर सभी कृषि कॉर्डिनेटर, सहायक तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार,जनप्रतिनिधि सहित रमाकांत चौधरी, सुरेश कुमार,राजेंद्र राम आदि प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!