Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अंजलि को NEET की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर संत स्टीफेंस स्कूल ने किया सम्मानित

दलसिंहसराय | नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोसपुर स्थित संत स्टीफेंस स्कूल ने अपनी छात्रा अंजली प्रसाद के द्वारा नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उसे मिथिला परंपरा अनुसार पाग, चादर एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रा को सम्मानित करते हुए स्कूल के मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह ने छात्रा की मेधा प्रतिभा को सराहा एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं प्राचार्य डॉ. सुजाता जगदीश ने कहा कि कक्षा दूसरी से ही अंजली स्कूल की छात्रा रही है, और उसने कई बार स्कूल में ही अपनी मेधा प्रतिभा को साबित किया। उन्होंने बताया कि अंजली ने अपने स्कूल लाइफ में स्कूल की बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड जीता था। हमें विश्वास था कि वो आगे कुछ अच्छा करेगी। चेयर मैन निशांत राज ने देश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज में अंजली के चयन होने की शुभकामनाएं दिया। वहीं प्रबंधक आनंद कुमार ने कहा कि अंजली ने अपनी प्रतिभा का डंका स्कूल के बाहर बजाकर स्कूल को पूरे देश मे गौरवान्वित किया है।

 

बताते चलें कि दलसिंहसराय शहर निवासी शिक्षक शिवनाथ प्रसाद की पुत्री अंजली प्रसाद ने चिकित्सक बनने के लिए पहली परीक्षा NEET UG में ऑल इंडिया रैंक 2578 के साथ सफलता अर्जित किया। वहीं अंजली को ओबीसी कैटेगरी में 909 रैंक प्राप्त हुआ है। अंजली ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं शिक्षकों को दिया है। अंजली ने बताया कि वो परीक्षा की तैयारी पटना के कोचिंग गोल के मार्गदर्शन में किया।

रूपक कौशल.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!