Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:आक्रोशित ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर किया एन एच 28 जाम

दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत के कई वार्डो में जल मीनार का पानी पिछले दो सप्ताह से नहीं मिलने के कारण शुक्रवार की शाम लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर आगया.पंचायत के वार्ड 7,8,9,10,11,12 के सैकड़ो लोगो ने पानी नहीं मिलने के कारण पंचायत के गादो बाजीतपुर वार्ड संख्या 9 एन.एच 28 को बॉस बल्ले से जाम कर दिया.ग्रामीणों ने बताया की बसढ़िया पंचायत के वार्ड 7 मे पानी का जल मिनार हैं.जिससे पंचायत के वार्ड 7,8,9,10,11,12 के सैकड़ो लोगो के घर में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई होता है.परन्तु पिछले दो सप्ताह से जल मिनार का मोटर जल गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

जिसकी मरम्मत ठीकेदार द्वारा नहीं करवाया जा रहा है. बोलने पर आजकल आजकल कर रहा है.वही इसकी शिकायत अन्य अधिकारियो को भी किया गया परन्तु इस भीषण गर्मी में कोई नहीं सुन रहा है.गर्मी में सैकड़ो परिवारों के घरो में पानी नहीं पहुंचने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हार कर इसके निदान को लेकर सड़क जाम किया गया है.

 

 

 

वही पंचायत के मुखिया हेमंत सहनी ने बताया की जल मिनार का मोटर जला हुआ है. जिसकीs शिकायत की गई थी परन्तु अबतक ठीक नहीं किया गया.पानी नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क जाम कर दिए है. विभाग के अधिकारी व अनुमंडल अधिकारी को इस की सुचना दी गई है.समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!