दलसिंहसराय:अनुपस्थित 3 बी.एल.ओ. सुपरवाईजर से एसडीओ ने स्पष्टीकरण माँगा
दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के सभा कक्ष में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार के पर्यवेक्षण में 134-उजियारपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के 31 बी.एल.ओ.सुपरवाईजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.प्रशिक्षण में उपस्थित 28 बी.एल.ओ.सुपरवाईजर को निर्वाचक पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची के सत्त अद्यतीकरण एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के क्रम में बी.एल.ओ.द्वारा किये जा रहे कार्यों के पर्यवेक्षण सहित अन्य सभी कार्यों एवं दायित्वों से अवगत कराया गया.
वही प्रपत्र 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रपत्र 6 में नाम जोड़ने, प्रपत्र 7 में विलोपन करने तथा प्रपत्र 8 के द्वारा संशोधन / स्थानान्तरण का कार्य प्रमुखता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया.साथ ही साथ प्रपत्र 6 में विशेष रूप से छूटे हुए महिलाओं एवं दिव्यांगजनों का नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने का निदेश दिया गया.प्रविशक्षण में अनुपस्थित 03 बी.एल.ओ. सुपरवाईजर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निदेश निर्वाचन प्रभारी लिपिक को दिया गया.
प्रशिक्षणोपरान्त सभी बी.एल.ओ. सुपरवाईजर का मूल्यांकन भी किया गया.प्रशिक्षण सह मूल्यांकन कार्यक्रम में अनुमंडल अन्तर्गत 136-सरायरंजन, विद्यापतिनगर एवं 138-विभूतिपुर प्रखण्ड के बी.एल.ओ. सुपरवाईजर भी शामिल हुए.साथ ही सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे.
वही अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ट में एसडीओ किशन एंव डीएसपी विनय कुमार शर्मा के द्वारा भूमि विवाद की बुधवारीय सुनवाई के क्रम में 3 मामलों की सुनवाई की गई.सुनवाई में थानाध्यक्ष,विद्यापतिनगर एवं अंचल अधिकारी, विद्यापतिनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही 1 मामलें में अनुपस्थित विपक्षी के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, घटहो को निर्देशित किया गया.सुनवाई के क्रम में वादी प्रतिवादी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
