Samastipur

समस्तीपुर में स्कॉर्पियो ने किशोर को रौंदा, मौत:कल चाचा की होनी थी शादी..

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की ठोकर से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर मेहसी गांव निवासी विजय राय का बेटा विपुल कुमार (16) है। मृतक किशोर के मामा मनीष कुमार ने कहा, मनीष के चाचा जय जय राम राय की शादी 6 जून को होनी थी। घर पर आयोजन था। विपुल बाइक से डीजल लाने के लिए रायपुर पेट्रोल पंप पर गया हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के बाद जैसे ही वह महेसी के लिए मुरा तभी सामने से आ रही है स्कॉर्पियो ने उसे ठोकर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर जुटे परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर मैट्रिक का छात्र बताया गया है।

 

सीसीटीवी की जांच की जा रही है

 

सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि स्कॉर्पियो की ठोकर से किशोर की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर अज्ञात स्कॉर्पियो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!