Samastipur

भगवानपुर में क्रिकेट मैच का आयोजन,कमलकांत बोले खेल से तंदुरुस्त होता है सेहत व दिमाग 

समस्तीपुर: उजियारपुर : प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत के वार्ड संख्या 4 सैदपुर जाहिद गांव में शनिवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता कमलकांत राय ने किया. फीता काटकर मैच का उद्घाटन करते हुए उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लिया. उन्होंने कहा कि खेल से सेहत और दिमाग तंदुरुस्त होता है. इसे खेल की भावना और लोगों के मनोरंजन के उदेश्य से खेलना चाहिए. कभी भी द्वेष भावना को इसमें स्थान न दें.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विशिष्ट अतिथि चंदन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेल जीवन को आनंद और सकारात्मक उर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक है. देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और अनुशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए भी खेलना जरुरी है. मैच के उद्घाटन के साथ ही पावर हिटरस एवं लिजेंड ईलेवन टीम मैदान में खेल शुरू किया.

 

 

इस खेल का आयोजन मो. जावेद, मो. रिजवान अहमद व मो. अहमद की संयुक्त नेतृत्व में किया गया है. मौके पर मो. आशिक, मो. मोनाजीर, मो. माजिद, मदन पांडेय, मनोज पांडेय, तेजनारायण राय आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!