Samastipur

ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन का निर्माण एनएच 28 तक हुआ पूरा, यातायात जल्द होगा शुरू

समस्तीपुर:मोरवा।पीपीपी मोड के तहत बख्तियारपुर-ताजपुर पुल सह फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रखंड क्षेत्र के अमृतपुर, निकसपुर, हरपुर भिंडी, पचभिण्डा, चकलालशाही, इंद्रवाड़ा, बाजितपुर करनैल आदि गांवों से गुजर रहे बख्तियारपुर-ताजपुर पुल सह फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य में ताजपुर एनएच 28 से चकलालशाही तक कालीकरण कार्य पूरी कर ली गई है। वहीं इंद्रवाड़ा व बाजितपुर करनैल गांव में मिट्टीकरण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उक्त सड़क का निर्माण कार्य एजेंसी नवयुगा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहन सिंह ने बताया कि ताजपुर एनएच 28 से चकलालशाही तक फोर लेन सड़क का कालीकरण निर्माण कार्य पूरी हो चूकी है। इंद्रवाड़ा व बाजितपुर करनैल में निर्माण कार्य के संबंध में बताया कि अब उधर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर की जाएगी। 2025 में ताजपुर बख्तियारपुर फोड़लेन में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्य एजेंसी युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।

 

गौरतलब हो कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल सह फोर लेन सड़क में 5.51 किमी लंबे पुल के साथ 45.40 किमी लंबे पहुंच पथ निर्माण किया जा रहा है। सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास 2011 में ताजपुर के एलकेभीडी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। उस सड़क का 2020 में तैयार हो जाना था। निर्माण एजेंसी ने अर्थाभाव में काम को रोक दिया था। परिणामस्वरूप तय समय में सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया था।

 

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 अप्रैल 2022 को ताजपुर प्रखंड के रामापुर महेशपुर में फोरलेन सड़क पर ही ताजपुर बख्तियारपुर पुल सह सड़क के कार्यों का अधिकारियों के साथ समीक्षा कर बंद पड़े कार्य को पुनः शुभारंभ किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!