Samastipur

ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर, 1 की मौत:होटल का सामान लाने के लिए बाजार गए थे, सड़क जाम

समस्तीपुर-पूसा बाइपास सड़क पर झहुरी घाट के पास रविवार को ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें होटल संचालक की मौत हो गई। मृतक माधवपुर बाजितपुर गांव के अनटुन राय (45) हैं। घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए घटनास्थल पर समस्तीपुर पूसा बाइपास को जाम कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक का भतीजा फूल बाबू राय ने कहा कि चाचा माधोपुर में होटल चलाते हैं। होटल का सामान लाने के लिए सिंधिया खुर्द इमली चौक जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास पर झहुरी घाट के पास ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटनास्थल पर शव रखकर समस्तीपुर पूसा बाइपास को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

6 महीने पहले पत्नी की भी मौत हुई थी

 

ग्रामीणों ने कहा कि होटल संचालक की पत्नी कैंसर पीड़ित थी। 6 महीने पहले ही इलाज के दौरान मौत हुई थी। उनके पांच बच्चे हैं। जिनके पालन-पोषण में समस्या हो गई है।करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष ने कहा कि ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर में होटल संचालक की मौत हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!