Patna

बिटिया के जन्म पर जश्न,मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम

पटना.हजारीबाग-झारखंड के हजारीबाग जिले में 21 वीं सदी की सुखद तस्वीर सामने आयी है. नजरिए में बदलाव की मिसाल दिखी है. एक खंडेलवाल परिवार ने बिटिया रानी के जन्म पर जमकर जश्न मनाया. न सिर्फ कार को दुल्हन की तरह सजाया, बल्कि मां और बच्ची के घर पहुंचते ही गाजे-बाजे के साथ उनका ग्रैंड वेलकम किया. जमकर आतिशबाजी भी की गयी. इसके साथ ही मुहल्लेवालों को मुंह मीठा भी कराया. परिवार में खुशी का माहौल था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब बेटियों के जन्म पर भी मनता है उत्सव

 

ऐसा कहा जाता है कि बेटे भाग्य से जन्म लेते हैं, जबकि बेटियां सौभाग्य से. एक वक्त था जब बेटे के जन्म पर परिवार में खुशियां मनती थीं. बेटियों के जन्म पर मायूसी छा जाती थी, लेकिन वक्त के साथ नजरिए में बदलाव आया है. अब घर में पुत्र-पुत्री के जन्म पर परिवारवाले खुशियां मनाते हैं.

 

बिटिया के जन्म पर मुहल्ले का मुंह किया मीठा

 

हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार स्थित खंडेलवाल परिवार में बिटिया के जन्म पर जश्न मनाया गया. अस्पताल से घर आने के बाद न सिर्फ गाड़ी सजायी गयी बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की गयी. परिवारवालों ने मोहल्ले में मिठाई खिलाई. बच्ची की दादी ने कहा कि जमाना बदल गया है. पहले वाली बात अब नहीं है. अब लड़का हो या लड़की, सबके जन्म पर अब खुशियां मनायी जाती हैं.

 

घर पहुंचते ही मां और बच्ची को जोरदार स्वागत

 

मां के चेहरे पर भी मुस्कान थी. घर पहुंचते ही इनका जोरदार स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े पर खुशियां मनायी गयीं. बच्ची की मां कहती हैं कि अब बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है. बेटियां भी अब किसी से कम नहीं हैं. पुत्री को जन्म देकर वह काफी उत्साहित हैं. इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं.

 

रितेश खंडेलवाल और सोनाली खंडेलवाल की है बिटिया

 

सुरेंद्र खंडेलवाल परिवार में बेटी का जन्म हुआ है. रितेश खंडेलवाल और उनकी धर्मपत्नी सोनाली खंडेलवाल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है. मौके पर शारदा खंडेलवाल, विनिता खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, प्रगति, केशव, प्रतिभा सिंह, रोहित बजाज, विकास तिवारी, प्रिंस कसेरा, अशोक कुमार समेत कई लोग शामिल हुए.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!