Muzaffarpur

“बिहार में शराब तस्करी में पकड़ी गई कार थाना से चोरी: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर,छापेमारी जारी

मुजफ्फरपुर में थाना से शराब मामले में जब्त कार चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसके आधार पर पुलिस उसके गिरफ्तारी व कार के बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मामला जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र का है।दरअसल, 11 जून को रामपुर हरी थाना के प्रभारी दिलीप कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि गोसाईपुर के रहने वाले संजय राय के बेटे संतोष कुमार यादव ने अपनी कार में शराब की खेप रखा हुआ है, जिसे कहीं बिक्री करने ले जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से मिले लोकेशन टेंगराहा (मल्लटोली) में छापेमारी की। पुलिस की टीम ने देखा कि काले रंग की कार खड़ी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उधर, कार के पास पुलिस की टीम को आता देख गाड़ी से उतरकर एक शख्स भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर शख्स का पीछा किया, लेकिन वो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने काले रंग की कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। इसके बाद कार और बरामद शराब को जब्त कर थाना ले आया गया।

 

 

कार में थी 54 लीटर शराब की खेप

 

थाना पर गिनती के बाद कुल जब्त शराब 54 लीटर निकला। इसके बाद इसको लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू की गई। इसी बीच मंगलवार की देर रात करीब दो बजे एक चोर थाना में आया और उक्त कार (होंडा सिटी) को चोरी कर लेकर भाग गया। थाना में लगे सीसीटीवी में चोर का चेहरा कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस उसके गिरफ्तारी व कार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि रामपुरहरि थाना कांड सं0-120 / 25 में जब्त चार पहिया वाहन को किसी अज्ञात ने थाना परिसर से लेकर गायब हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले संज्ञान में आते ही वरीय स्तर पर एक जांच टीम का गठन किया गया है।जांच के क्रम में कर्तव्य के प्रति इस प्रकार के लापरवाही के आरोप में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाये जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जब्त वाहन को पुनः बरामद करने के लिए मानवीय एवं तकनीकी बिंदुओं पर कार्य करने सहित थाना परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन और छापामारी किया जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

15 मार्च को थाना से गायब हुई थी शराब की खेप

 

इससे पहले 11 मार्च को मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना परिसर में शराब विनष्टीकरण के दौरान शराब की बड़ी खेप गायब होने का मामला सामने आया था। इस घोटाले में थाने के प्राइवेट मुंशी और ठेकेदार की संलिप्तता पाई गई थी, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बेला थाना प्रभारी रंजना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था।

 

दरअसल, बेला थाना परिसर में शराब विनष्टिकरण किया जा रहा था। इसी दौरान थाना प्रभारी रंजना वर्मा किसी काम से पांच मिनट के लिए बाहर गईं। मौके का फायदा उठाकर ठेकेदार और मुंशी ने मजदूरों की मदद से 17 पेटी शराब एक वैगनआर कार में लोड कर फरार कर दी।थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों को जब इस घोटाले की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धीरनपट्टी इलाके से गायब शराब की खेप को बरामद कर लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!