Patna

BPSC टीचर ने प्रेमी संग मिलकर बेटे की हत्या की:शव को जलाया;प्रिंसिपल से था अफेयर

पटना में BPSC शिक्षिका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मासूम बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंककर जला दिया। वारदात बाढ़ थाने इलाके की 14 जून की है। पुलिस ने 19 जून का मामले का खुलासा किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरोपी शिक्षिका का नाम रोमा कुमारी है, जो अररिया की रहने वाली है। वहीं, प्रेमी निर्मल पासवान सहरसा का रहने वाला है। निर्मल रोहतास में प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल है। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।रोमा के बेटे को मां के अफेयर की जानकारी थी। जब बेटे ने इसका विरोध किया, तो रोमा ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।15 जून को उसकी लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने आरोपी रोमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रिंसिपल निर्मल की की अभी कोई जानकारी मिली है।ये आरोपी महिला शिक्षिका की फैमिली फोटो है। पिंक कुर्ते में महिला का बेटा है, जिसकी हत्या की गई है।

पति बोला- मेरे बेटे को मारा, फांसी हो उसे

 

रोमा का अपने पति प्रमोद कुमार गुप्ता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रमोद ने अपने बेटे की हत्या के लिए पत्नी को फांसी देने की मांग है। पति ने कहा, ‘मुझे पता था मेरी पत्नी कैरेक्टर लेस है। उसे फांसी मिलनी चाहिए।

 

 

मां के अफेयर का बेटा करता था विरोध

 

जानकारी के मुताबिक, रोमा अक्सर निर्मल से मिलने रोहतास जाती थी। उनके दोनों बच्चों को इस संबंध की जानकारी थी। बच्चे मां के प्रेमी से मिलने का विरोध करते थे।14 जून को बेटे ने मां के प्रेम प्रसंग का विरोध किया। इसके बाद रोमा ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे बेटे की मौत हो गई। इसके बाद रोमा और निर्मल ने शव को कार में रखा। दोनों अलग-अलग रास्तों से बेढ़ना गांव पहुंचे।कोनहर पुल के पास फोरलेन किनारे झाड़ियों में शव को फेंका। फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। 15 जून को पुलिस को वहां से जला हुआ शव मिला था। ग्रामीण SP विक्रम सिहाग की जांच में यह खुलासा हुआ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!