Patna

बोलेरो और ट्रेलर में हुई टक्कर,9 लोगों की मौत: झारखंड लौटते वक्त हुआ हादसा

पटना.पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बंगाल के आदाबना से सरायकेला खरसावां लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों की मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए

 

सभी एक बारात में पश्चिम बंगाल गए थे। वहां से झारखंड के सरायकेला खरसावां स्थित नीमडीह थाना क्षेत्र लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया।

 

इधर, हादसे में बोलेरो सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने सभी 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

 

चिरुगोड़ा गांव से बारात गए थे

 

नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग बलरामपुर किसी बारात में गए थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।बोलेरो में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बारात गए थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!