Patna

BJP समर्थित वोटर को जोड़ रहे,विरोधी का नाम हटा रहे’:कन्हैया कुमार 

पटना.वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है। बिहार में हो रहे सामाजिक-आर्थिक पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि यह बहुत कमाल की चीज हुई है।पहले इलेक्शन कमीशन यह एडमिट ही नहीं कर रही थी कि कोई गड़बड़ी है। अभी यह स्वीकार कर रहे हैं कि गड़बड़ी है। इस गड़बड़ी के दो पहलू हैं। पहला पहलू यह है कि जो भाजपा समर्थित वोटर हैं उनका नाम जोड़ा जा रहा है, जो बीजेपी विरोधी वोटर हैं, उनका नाम हटाया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कुंडली मिल जाएगी, लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा

 

कन्हैया ने आगे कहा, ‘मेरी इलेक्शन कमीशन से यही अपील है कि गड़बड़ी ठीक करने के नाम पर और गड़बड़ी मत फैलाइए। अगर इस तरह का कोई सत्यापन करना है, तो समय लेकर कीजिए और ध्यान देकर कीजिए’।

 

‘इस देश में हर व्यक्ति के पास हर चीज का कागज नहीं है। अगर इलेक्शन कमीशन जन्म प्रमाण पत्र मांगेगी तो 2000 से पहले किसी भी लोग के पास यह नहीं मिलेगा’।यकीन नहीं है तो किसी भी भाजपा नेता से जन्म प्रमाण पत्र मांग लीजिए। कुंडली मिल जाएगा लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बनना ही बहुत लेट से शुरू हुआ है। इसलिए मेरी इलेक्शन कमीशन से अपील है कि जो असल वोटर है उनका नाम न काटा जाए और जो फर्जी वोटर है उनका नाम ना जोड़ा जाए’।

वक्फ कानून के साथ पूरी मुस्तैदी से कांग्रेस

 

इसके अलावा वक्फ प्रदर्शन पर कन्हैया ने कहा, ‘यह प्रदर्शन हर उस नागरिक का प्रदर्शन है जो देश के संविधान में भरोसा रखते हैं। कभी किसी बयान के माध्यम से तो कभी किसी कानून के द्वारा भाजपा अपनी मंशा जाहिर कर रही है कि वह देश के संविधान को बदलना चाहते हैं’।

 

‘हम इसी कड़ी में नए वक्फ कानून को देखते हैं। यह देखने में ऐसा लगेगा कि एक नए समुदाय विशेष का मामला है, मगर यह देश के आम लोगों के नागरिक अधिकारों पर हमला है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने इस वक्फ कानून का मुखालफत संसद के अंदर भी किया है और सड़क पर जो संघर्ष होगा हम पूरी मुस्तैदी से साथ खड़े रहेंगे’।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!