Patna

BCA कर रहा बिहार रूरल लीग का आयोजन,गांव-गांव से निकलेंगे वैभव जैसे क्रिकेटर:पोर्टल खुला

पटना।IPL में बिहार का नाम रोशन करने वाले वैभव सूर्यवंशी की खेला प्रतिभा का सब कायल हो चुका है। बिहार से ऐसे कई वैभव सूर्यवंशी निकले इसे लेकर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) एक लीग का आयोजन करने जा रहा है। दरअसल, बिहार के गांव-गांव से क्रिकेट खिलाड़ियों को खोज निकालने के उद्देश्य से BCA द्वारा बिहार रूरल लीग (BRL) 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल आज से खोल दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 जून है। इच्छुक खिलाड़ी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में केवल 13 से 23 साल के आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों।

 

 

राज्य के कोने-कोने से क्रिकेट प्रतिभा आएगी सामने

 

BCA अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि बिहार रूरल लीग हमारे उन नौजवान खिलाड़ियों के लिए समर्पित है, जिन्हें अब तक किसी भी कारणवश मुख्यधारा के क्रिकेट से जुड़ने का अवसर नहीं मिला। हमारा उद्देश्य है कि राज्य के कोने-कोने से क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाया जाए और उन्हें आगे बढ़ने का मंच दिया जाए। इस लीग के माध्यम से हम न केवल प्रतिभा की खोज करेंगे, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और पहचान भी देंगे।

 

टैलेंट हंट के माध्यम से किया जाएगा चयन

 

खिलाड़ियों का चयन पंचायत से ब्लॉक और फिर जिला स्तर तक टैलेंट हंट के माध्यम से किया जाएगा। हर जिले में 16 टीमों के गठन के लिए टैलेंट हंट होगा। हर जिले में 15 मैच यानी कि कुल 570 मैच होंगे। जिलों की विजेता टीमों से सुपर लीग के लिए 38 टीमों का गठन होगा। सुपर लीग में 79 मैच खेले जाएंगे, यानी कि कुल 649 मैचों का आयोजन होगा। फाइनल में एक सेलिब्रिटी, एक राष्ट्रीय खिलाड़ी और ब्रांड एम्बेसडर होंगे शामिल। इस आयोजन में लगभग 10,000 खिलाड़ी के भाग लेने का अनुमान है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!