Patna

अहमदाबाद विमान हादसे में बिहार की मनीषा ने गंवाई जान:एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं

पटना.अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 270 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विमान हादसे में जान गंवाने वालों में पटना की मनीषा थापा भी शामिल हैं। मनीषा का पूरा परिवार पटना में BSAP ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है।हादसे की जानकारी मिलने के बाद मनीषा का परिवार पटना से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गया है। मनीषा ने पटना के जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। आज कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया है।

 

 

 

इंडिगो के बाद एयर इंडिया जॉइन किया था

 

मनीषा के पड़ोसियों ने बताया कि वो होनहार लड़की थी। मनीषा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी, लेकिन उनके पिता राजू थापा बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं। मनीषा का जन्म पटना में ही हुआ था। मनीषा थापा की मां लक्ष्मी थापा हाउस वाइफ हैं।

 

एक भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार के लोग बताते हैं कि मनीषा थापा ने पहले पटना में ही इंडिगो को जॉइन किया था। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया में बतौर एयर होस्टेस जॉइन किया।मनीषा थापा के 2 चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में हवलदार हैं। इन दोनों की पोस्टिंग बटालियन नंबर -1 में है।

 

हादसे में एक यात्री की बची जान

 

एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे।

 

इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!