पटना व गोपालगंज में बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर 72.2362 करोड़ की लागत बनेगी कई सड़क
पटना: पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं के लिए 72.2362 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है. इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि पहली परियोजना गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर से संपर्क मुख्य पथ से जुड़ी है. इसकी लंबाई 2.89 किलोमीटर और लागत 30.752 करोड़ रुपये है. वहीं दूसरी परियोजना पटना जिले के सोहगी मोड़ से कंडाप भाया रामपुर, बहुआरा, खुशियालचक, चिपुरा होते हुए परसा-सम्पतचक तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य से संबंधित है. इसकी लंबाई 9.90 किलोमीटर जबकि लागत 41.4842 करोड़ रुपये है.
नाबार्ड से स्वीकृति का इंतजार
परियोजनाओं को नाबार्ड से ऋण स्वीकृति के लिए भेजा गया है. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले ही 26 पुल और 16 पथ परियोजनाओं, यानी कुल 42 परियोजनाओं के लिए 979.7489 करोड़ रुपये का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा चुका है, जिसमें से 665.07 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति मिल चुकी है.
राज्य सरकार की इस परियोजनाओं से गोपालगंज जिले के थावे मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों से संपर्क बेहतर. इसके साथ-साथ पटना महानगर और उसके ग्रामीण इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. इन परियोजनाओं के पूरा होने पर एक ओर जहां क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ रोजगार सृजन, पर्यटन के साथ-साथ परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
