Begusarai

बेगूसराय जिले का सूरज नीट में सेकेंड स्टेट टॉपर बना

बेगूसराय।दून पब्लिक स्कूल रमजानपुर के छात्र सूरज कुमार ने सफलता का नया कीर्तिमान को स्थापित किया है। उसने देश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा ” नीट -2025 में सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में उसने आल इंडिया स्तर पर 157 वीं रैंक हासिल की है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सूरज कुमार दून पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन से ही अपनी पढ़ाई प्रारम्भ की और विद्यालय में सदैव अच्छे अंक प्राप्त करता रहा, विद्यालय में एक मेधावी छात्र के रूप में उसकी पहचान रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वह इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं की परीक्षा में भी विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह कक्षा दसवीं में भी विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाला छात्र था। सूरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता तथा विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को दिया साथ ही उसने विद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

 

 

सूरज कुमार की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य जीके. सिंह एवं प्रबंधक पंकज कुमार ने उसे शुभकामनाएं दी है और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन करने का काम किया है। विद्यालय की ओर से सभी शिक्षकों ने भी सूरज कुमार तथा उसके परिवार को बधाई दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!