बेगूसराय के रास्ते चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल:देखे शेड्यूल
बेगूसराय.श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेगूसराय के रास्ते गोरखपुर से देवघर के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन बढ़नी से गोरखपुर-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-बेगूसराय-मुंगेर-सुल्तानगंज-भागलपुर के रास्ते देवघर के बीच चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इसकी पुष्टि की है।
इन रास्तों से गुजरेगी ट्रेन
बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल(05028)- 9 जुलाई से 10 अगस्त तक प्रतिदिन बढ़नी से 17.30 बजे खुलेगी। अगले दिन 01.20 बजे हाजीपुर, 02.15 बजे शाहपुर पटोरी, 03.10 बजे बरौनी, 03.40 बजे बेगूसराय, 05.15 बजे मुंगेर, 06.40 बजे सुल्तानगंज होते हुए 13.00 बजे देवघर पहुंचेगी।
देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल(05027)- वापसी में 10 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से 18.45 बजे खुलकर 21.28 बजे सुल्तानगंज, 23.15 बजे मुंगेर, अगले दिन 00.08 बजे बेगूसराय, 00.30 बजे बरौनी, 01.30 बजे शाहपुर पटोरी, 02.30 बजे हाजीपुर, 05.00 बजे छपरा और 09.30 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 12.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 6 और 7 जनरल कोच होंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
