समस्तीपुर में लाखो रुपए की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद,2 महिला समेत सात बदमाश गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान करीब 1.80 लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. वही पुलिस ने एक लाख रुपए कैश भी बरामद हुआ है। इस दौरान पुलिस ने कफ सिरप की तस्करी में शामिल दो महिला समेत 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
994 बोतल कफ सिरप बरामद
घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार में बैन कफ सिरप को सड़क के रास्ते से पटना से सहरसा ले जाया जा रहा है।इसमें नारकोटिक्स की मात्रा होती है। पुलिस की टीम ने अंगार घाट चौक पर वाहन चेकिंग की।जिसमें 994 बोतल कफ सिरप बरामद की गई। जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपया बताया गया है।
सहरसा व पटना के तस्कर गिरफ्तार
अंगार घाट थाना अध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कफ सिरप बरामद किया गया है। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है।गिरफ्तार की पहचान सहरसा के गांधी गली मोहल्ला निवासी रमेश चौधरी की बेटी अर्पणा कुमारी, महेंद्र राम की बेटी सोनी कुमारी, हर किशोर पासवान का बेटा बिट्टू कुमार, पुरुषोत्तम कुमार का बेटा शिवपाल कुमार, सहरसा वार्ड-20 निवासी शिवम यादव के बेटे रंजन यादव, सिमरी बख्तियारपुर निवासी राजीव कुमार सिंह के बेटे आदित्य कुमार के रूप में हुई है। पटना आदम कुआं निवासी शिवदानी महतो के बेटे संतोष पटेल की भी गिरफ्तारी हुई है।
कफ सिरप में नारकोटिक्स होता
ड्रग्स इंस्पेक्टर शंभू नाथ ठाकुर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर ड्रग्स इंस्पेक्टर्स की टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान बरामद किया गया सिरप बिहार में प्रतिबंधित है।क्योंकि शराब की भी बिक्री बिहार में नहीं होती है।कफ सिरप में नारकोटिक्स की मात्रा होती है। जिसका अत्यधिक सेवन के कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। कई जगह से सूचना आती है कि कफ सिरप पीने से व्यक्ति की मौत भी हुई है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
