Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बस की ठोकर से अधेड़ की मौत ,मुआवजे की मांग को लेकर एन एच 28 जाम

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 नगरा चौक के पास बस के ठोकर से मौलवी चक नवादा वार्ड 7 निवासी सुमन सहनी (64) की बस की ठोकर से मौत हो गई.घटना मंगलवार रात्रि 9 बजे की है,जब वह पैदल दूसरे के घर में काम कर के अपने घर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें एनएच 28 नगरा चौक के पास जोरदार टक्कर मार दी.घटना के बाद स्वजनों ने मुआवजे व आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर एन एच 28 नगरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना को लेकर मृतक के बेटे जनक सहनी ने बताया कि वह मजदूरी का काम करते थे.बाजार से काम कर पैदल ही घर लौट रहे थे.इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दिया.बस की ठोकर से घायल हुए सुमन सहनी को इलाज के लिए पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां जांच के दौरान चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

घटना और सड़क जाम की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम तीन घंटे बाद समाप्त कराया.सड़क जाम होने के कारण एन एच 28 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. राहगीर किसी तरह पैदल चलकर अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे.वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया.इधर घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगो द्वारा नगड़ा चौक पर ट्रेफिक पुलिस की व्यवस्था एंव डिवाइडर लगाने की मांग प्रशासन से किया.ताकि वाहनों की रफ्तार चौक पर कम होगी और दुर्घटनाओ में कमी आएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!