Patna

रेलवे ओवर ब्रिज के पास हादसे में 10 साल के बच्चे की मौत, परिजन के साथ बाइक से जा रहा था

पटना में शुक्रवार की देर रात फतुहा के रेलवे ओवर ब्रिज के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल पर जा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पति-पत्नी और उनकी 7 वर्षीय बेटी घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बेउर चौराहा निवासी जितेंद्र कुमार (40) अपनी पत्नी जुली कुमारी (35) और दो बच्चों आयुष (10) व आयुषी (7) के साथ मोटरसाइकिल पर नालंदा जिले के नागरनौसा जा रहे थे। फतुहा के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।

 

घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच किया रेफर

 

स्थानीय लोगों ने फतुहा थाना को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक मंजीत प्रताप ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच पटना रेफर किया गया।

 

फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच पटना भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!