Samastipur

मोरवा में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, हत्या की आशंका, रोड जाम

समस्तीपुर।मोरवा।हलई थाना क्षेत्र की मरीचा पंचायत में शनिवार को 28 वर्षीय युवक इंद्रमणि कुमार राय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वार्ड 10 निवासी आदित्य नारायण राय का पुत्र था। सूचना पर हलई थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रविवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने शव को मरीचा चौक के पास हलई-पटोरी मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम करीब तीन घंटे तक रहा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

 

काफी मशक्कत के बाद जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि परिजनों ने आवेदन दिया है। जांच की जा रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। पहले आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!