Patna

ट्रेन से नीचे गिरने से युवक की मौत:गेट पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

पटना.आरा में सिकरिया हॉल्ट और रघुनाथपुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर ट्रेन से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। मृतक की पहचान बहोरानपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी मो.शहाबुद्दीन के पुत्र मो.ताजउद्दीन(22) के तौर पर हुई है। घटना दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के पिता ने बताया, ‘मेरा बेटा अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। बिहिया स्टेशन पर उसने गाड़ी पकड़ी थी। गेट पर पैर फिसलने से ट्रेन से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।’

घर में मचा कोहराम

 

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार में मां जरीना खान, बहन नजमा, सलमा, शाहजहां और भाई मुबारक हुसैन है। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!