Samastipur

समस्तीपुर में जामुन की भींगी लकड़ी लाने गई विवाहिता को लगा करेंट, मौत

समस्तीपुर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में करंट लगने से शनिवार शाम एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतक विवाहिता की पहचान इसी थाना क्षेत्र के काकर गांव निवासी रामसुंदर सहनी की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार रात सदर अस्पताल भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना के संबंध में मृतक विवाहिता के पति ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह उड़ीसा में नौकरी करते हैं। आज शाम ही वह अपने घर काकड़ लौटे थे, इसी दौरान सूचना मिली कि उनकी पत्नी घर के पास ही एक स्कूल में लकड़ी लाने के लिए गई थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट तार के चपेट में वह आ गई।

 

2 साल पहले हुई थी शादी

 

कच्चा लकड़ी जामुन का था। उसे उठाकर वह घर की ओर लौटना चाह रही थी। ऊपर लकड़ी, तार से लग गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार उसकी शादी करीब 2 साल पहले ही हुई थी। चांदनी अपने मायके में रह रही थी। जबकि, उसका पति प्रदेश में कमाने के लिए गया था।

 

रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि करंट लगने से विवाहिता की मौत हुई है। वह अपने मायके में कुछ दिनों से रह रही थी। उसका पति प्रदेश में रह रहा था। पुलिस ने शव‌ को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!