Patna

पटना के जेपी सेतु पर धूं-धूं कर जली गाड़ियां, कार और पिकअप की टक्कर..

“Patna JP Setu: पटना के जेपी सेतु पर गुरुवार को एक कार और पिकअप वैन की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर राख हो गए. टक्कर के तुरंत बाद आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में दोनों गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं. गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

तुरंत पाया गया काबू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे.

 

 

इस दुर्घटना की वजह से जेपी सेतु पर भारी जाम लग गया. पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. मरीन ड्राइव पर भी इसका असर देखने को मिला और वहां भी ट्रैफिक जाम हो गया.

 

मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले कार के इंजन में आग लगी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए पास खड़ी पिकअप वैन तक पहुंच गई. दोनों वाहन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गए. फिलहाल इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!