Samastipur

78 किलोमीटर लंबी बलान नदी की उड़ाही पर 322 करोड़ होगा खर्च,पानी के ठहराव के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे,मंत्री ने किया शिलान्यास।

समस्तीपुर:दलसिंहसराय नगर परिषद के गोला घाट स्थित बलान नदी उड़ाही कार्य का शिलान्यास जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को विधिवत रूप से किया.इससे पहले मंत्री का स्वागत नगर विकास समिति सह नगर परिषद के वार्ड पार्षद सुशील कुमार सुरेका ने बुके अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सरायरंजन ने मुझे ऊंचाई दी

 

मंत्री ने कहा कि मेरी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत दलसिंहसराय से हुई और सरायरंजन ने मुझे ऊंचाई दी.मैं इन दोनों जगहों का कर्जदार हूं.मंत्री ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग बलान नदी की उड़ाही को आजम तक पहुंचाया.अब आप सबका सहयोग चाहिए ताकि बलान नदी को जीवन मिल सके.

आगे उन्होंने कहा जब वे दलसिंहसराय आते थे.लोग एक ही मांग करते थे.बलान नदी को बचाइए।

 

पहली नदी है जिसकी 78 किलोमीटर लंबी उड़ाही

 

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान जब क्षेत्र की पुरानी मांगों की जानकारी मांगी गई. तब उन्होंने बलान नदी और समस्तीपुर मथुरापुर स्थित गंडक पुल के समानांतर पुल की मांग रखी.इसके बाद विभागीय योजना बनी और दोनों योजनाओं को कैबिनेट से मंजूरी मिली.बिहार में पहले भी छोटी नदियों की उड़ाही हुई है,लेकिन बलान पहली नदी है जिसकी 78 किलोमीटर लंबी उड़ाही 322 करोड़ की लागत से शुरू हुई है।

 

पानी के ठहराव के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे

 

नदी में पानी के ठहराव के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे,जिससे सालभर पानी बना रहेगा.बिहार में हर तरफ विकास हो रहा है.विपक्ष को इससे फर्क नहीं पड़ता,वह सिर्फ रिश्तेदारों को खोजने में लगा है.लेकिन जनता सब जानती है कि कौन क्या कर रहा है.कार्यक्रम में बाढ़ प्रमंडल के मुख्य अभियंता नवल किशोर भारती, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता गणेश प्रसाद सिंह और कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार ने उड़ाही कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दिया।

 

 

समारोह को जेडीयू के दुर्गेश राय,धीरेन्द्र प्रसाद सिंह,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह ने संबोधित करते सभी ने बलान नदी की आवश्यकता और क्षेत्र के लिए महत्ता पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम कि अध्यक्षता सुशील कुमार सुरेका एंव संचालन सुनील कुमार बमबम ने किया.मौके पर एसडीओ किशन कुमार,डीएसपी विवेक कुमार शर्मा,कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी आयुष कुमार,नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद थे।

कुणाल गुप्ता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!