Patna

73 पार्क किए जाएंगे विकसित:कदमकुआं के समादार पार्क से बढ़ी इलाके की रौनक

पटना।तालाब का भी निर्माण होगा: अमृत योजना के तहत केंद्र से मिलने वाली राशि से तालाब का भी निर्माण होगा। इससे जल संचयन व जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।वार्डों में शौचालय भी बनेंगे : पार्क के साथ ही वार्डों में शौचालय निर्माण की भी योजना है। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने प्रत्येक वार्ड में जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कदमकुआं (वार्ड-38) का समादार पार्क। इस जमीन पर कभी अतिक्रमण था, अब यहां पार्क बन जाने से इलाके की रौनक बढ़ गई है। रंगीन रोशनी से जगमग और व्यवस्थित तरीके से विकसित इस पार्क में समय बिताना इलाके का हर व्यक्ति चाहता है। अब यहां छठ पूजा भी होती है। इसकी देखरेख नगर निगम प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसी तर्ज पर शहर के अन्य पार्कों को विकसित करने की तैयारी है।

 

शहर की कई कॉलोनियों और मोहल्लों के पार्कों की स्थिति ठीक नहीं है। नगर निगम ऐसे करीब 73 पार्कों को पार्क प्रमंडल से वापस लेगा और समादार पार्क की तरह ही विकसित करेगा। इन पार्कों को चार साल पहले पार्क प्रमंडल को हैंडओवर किया गया था। वार्ड पार्षद डॉ. आशीष सिन्हा ने बताया कि निगम खुद ही पार्कों को विकसित करके उनकी देखरेख करने में सक्षम है। इसके लिए सर्वे हो रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!